धमधा —ग्राम गोता निवासी पंचायत सचिव रामसहाय साहु के आतंक से उनके परिजन जोहरा राम साहू का परिवार परेशान है आए दिन पद और पैसे का रौब जमा कर परेशान करते रहता है ग्रामीण जोहरा राम साहू ने बताया कि मैं ग्राम गोता का निवासी हूं रामसहाय साहू संतोष साहू अरविंद साहू भी गोता निवासी हैं एक ही परिवार के रिश्तेदार हैं मैं रामसहाय साहु को धान फसल लेने के लिए अपने बोर से पानी देता हूं उसके बदले उसी जमीन पर मैं चना का फसल लेता हूं यह कार्य वर्षों से चला आ रहा है इसी तरह शनिवार 27 मार्च को मैं अपने चना की मिजाई कर रहा था तब रामसहाय साहू संतोष साहू अरविंद साहू ने आकर चना मिजाई करने को रोका बोला कि इस चने पर हमारा अधिकार है चना की मिजाई मत करो तब रामसहाय साहू संतोष साहू अरविंद साहू ने आकर कार्य में व्यवधान डाला मारपीट करने लगे मेरी बहू गीताबाई जब विवादित स्थल पर पहुंची तब उससे भी गाली गलौज मारपीट किया गया इस झगड़े में जोहरा राम साहु का उंगली फैक्चर हो गया है जोहरा राम साहु की रिपोर्ट पर नंदनी पुलिस द्वारा धारा 294 506 323 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है जोहरा राम साहू ने बताया कि इसके पूर्व भी बोर खनन के समय जबरदस्ती दीवार तोड़कर पेड़ को काटकर बोर कराया गया था
पंचायत सचिव के आतंक से परिजन परेशान,,थाने में शिकायत दर्ज,,
