तहसील साहू संघ अध्यक्ष अश्वनी साहू ने लगवाया कोरोना का टीका…..

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष अश्वनी साहू आज अपने धर्मपत्नी श्रीमती हेमवती साहू के साथ उपस्वास्थ्य केंद्र मुड़पार पहुचकर कोरोना का टीका लगवाए।
तहसील अध्यक्ष श्री साहू ने कोरोना टीका लगवाने के बाद लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित है और सभी को कोरोना का टीका लगवाना चाहिए। जितना टीकाकरण होगा उतना ही संक्रमण को रोकने में सफलता मिलेगी। टीकाकरण को पूर्ण रूप से सुरक्षित माना गया है। टीका के प्रथम डोज के बाद द्वितीय डोज भी लगवाना आवश्यक है। जिसके लिए आपको मेसेज द्वारा सूचित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *