भानपुरी/बस्तर। भारत में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण आज से शुरू हो चुका है। पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि कोरोना मुक्त भारत बनाने के लिए आप सभी से अनुरोध है कि इस महाअभियान से ज़रूर जुड़ें अफवाहों से दूर रहें। कोरोना वायरस से डरना नहीं है हमें लड़ना है इसलिए कोरोनावायरस का टीका जरूर लगाएं।
पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने आज परिवार के साथ सिविल अस्पताल भानपुरी में कोविड-19 का टीका लगवाया
