धमतरी।ऐसा नशा किस काम का, ऐसे मस्ती किस काम की, जो जिंदगी छीन ले। वो मासूम अभी ठीक से मां का दूध भी नहीं पी पाई थी, लेकिन नशे ने मौत की नींद सुला दी. एक शीशी शराब मासूम की किलकारी रोक दी। धमतरी के सुन्दरगंज वार्ड में एक मां की लापरवाही और नशे की लत ने नवजात की जिंदगी छीन ली। मां शराब पीकर बेसुध होकर सो गई थी। इधर भूख से डेढ़ महीने की मासूम मौत के नींद सो गई। हैरत की बात ये है कि बाजू में बच्ची की मां नशे में धुत होकर सो रही थी। इधर बच्ची भूख की वजह से तड़प-तड़पकर दम तोड़ दी।
बताया जा रहा है कि सुन्दरगंज वार्ड में राजमीत कौर अपनी डेढ़ महीने की बच्ची के साथ रहती है। वह शराब की आदि है। शुक्रवार से बहुत ज्यादा शराब पी रही थी। सुबह भी वह शराब पीकर सोई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक बच्ची भी बाजू में मां के साथ सो रही थी। बच्ची की मौत भूख की वजह से होने की आशंका है। बच्ची मां के करीब ही लिपटी पड़ी थी। इससे दबकर मौत होने की भी आशंका है।
बताया जा रहा है कि जिस बच्ची की मौत हुई है, उसका अभी नामकरण भी नहीं हुआ था. उस परिवार में महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी. इस घटना के बाद से सभी स्तब्ध हैं।
कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। कोतवाली थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि बच्ची की मौत के मामले में आगे जांच की जा रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इधर, वार्ड में इस दुःखद घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा भी हो रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है, लेकिन निर्दयी मां सवालों के घेरे में है।
एक माँ की शराब की लत और लापरवाही ने मासूम को मौत की नींद सुला दी
