दुर्ग जिले में आज 1100 कोरोना पॉजिटिव मिले… कोविड की वजह से 2 की हुई मौत



जिले में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता बढ़ाने तथा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को कोरोना के बढ़ते केस के मुताबिक लगातार अपडेट करने से जिले में कोविड की वजह से होने वाली मृत्यु पर नियंत्रण पाने में आज कामयाबी मिली
दुर्ग
। जिले में आज दो नागरिकों की कोविड की वजह से मृत्यु हुई है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज देखें तो यह कमी बताती है कि ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता बढ़ाए जाने से तथा हॉस्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट करने से तथा प्रशासनिक सक्रियता एवं चिकित्सकों द्वारा एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा किए जा रहे लगातार मॉनिटरिंग के बूते लोगों की गंभीर स्थिति से बाहर लाने में काफी मदद मिली है। जिला प्रशासन द्वारा किए गए विश्लेषण से पाया गया है कि जो लोग भी पॉजिटिव हो रहे हैं उसका अधिकांश कारण प्राइमरी कॉन्टेक्ट्स हैं लोग सैंपल देने में टेस्टिंग कराने में काफी विलंब कर रहे हैं जिसकी वजह से उनके परिवार वाले भी कोविड के शिकार हो रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने अधिकाधिक सैंपल कलेक्ट करने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिए हैं। इसके लिए लगातार हॉटस्पॉट एरिया में कैंप लगाए जा रहे हैं स्ट्रीट वेंडर्स की चेकिंग कराई जा रही है इसके बूते सैंपल्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है लगभग 4000 सैंपल आज एकत्रित किए गए और इनमें 1100 पॉजिटिव आए हैं। जिला प्रशासन का अगला लक्ष्य यह होगा कि कोविड के मरीजों की संख्या में कमी लाई जाए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर चिन्ह किया जा रहा है। लगभग 400 कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का चिन्हांकित कर रही हैं। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि होली सुरक्षित तरीके से मनाएं । मास्क का उपयोग करें, सैनीटाइजर का उपयोग करें तथा को कोविड प्रोटकॉल का गंभीरता से पालन करें। कल ही उन्होंने सुरक्षा के 4 बिंदु पालन करने का आग्रह भी नागरिकों से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *