होली पर्व शांति एवं उत्साहपूर्वक मनाने छुरा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया

रेवेंद्र दीक्षित….

छुरा… तहसील मुख्यालय छुरा के थाना परिसर में आज शनिवार को होली का पर्व शांतिपूर्व एंव उत्साह पूर्वक मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया, इस बैठक में प्रमुख रूप सेअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर. जनपद अध्यक्ष. नगर पंचायत अध्यक्ष तहसीलदार. स्वास्थ विभाग से डॉक्टर नेहा शर्मा और डॉक्टर निषाद एंव नगर पंचायत सी.ई मो. इस बैठक में उपस्थित थे।बैठक में उपस्थित लोगों से राय लिया गया जिसमें सभी लोगो ने होली का पर्व शांतिपूर्ण और कोरोना वायरस कोविड – 19 नियंत्रण के सबंध में शासन के आदेशों का पालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया। होली पर्व पर छुरा नगर के चौक चौराहों में पुलिस के जवान तैनात करने का विचार रखा साथ ही नशा करने वालो पर शख्ती बरतने की मांग की जिस पर थाना प्रभारी संतोष भुआर्य ने कहा कि छुरा क्षेत्र में लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा पेट्रोलिंग के साथ गस्त जारी है लेकिन होली पर्व पर हुडदंगीयों से निपटने के लिए विशेष पुलिस के जवान तैनात किये जायेंगे और शासन द्वारा समय समय पर जारी गाईडलाईन के अनुसार कार्यवाही की जायेगी ।
संतोषभुआर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारा का पर्व है, और छुरा क्षेत्र में सभी धर्मो के लोग एक दुसरे के पर्व में शामिल होकर हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाते है, जो काफी अच्छी परम्परा है उन्होने कहा कि शासन द्वारा कोरोना वायरस निंयत्रण के सबंध में गाईडलाईन जारी किया गया है, इसलिए होली का पर्व में कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नही होगा, और बैठक में उपिस्थत सभी लोग इसके बारे में क्षेत्र के लेागो को बताए साथ ही शासन के नियमों का पालन करते हुए अपने घरो में हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाये पुलिस हमेंशा जनता की सुरक्षा के लिए है, पुलिस के जवान होली पर्व पर पुरी तरह मुस्तैद रहेगा ।

तहसीलदार ने कहा कि कोरोना वायरस तेजी से बढ रहा है, इसलिए हम सब की जिम्मेदारी है, इसके रोकथाम के लिए शासन के आदेशों का पालन करें अब बगैर मास्क के घुमते कोई भी पाया गया, तो 500 रूप्ये अर्थ दंड लिया जायेगा इसलिए उन्होने सभी से अपनी सुरक्षा के लिए मास्क लगाने का अपील किया है साथ ही कोविड – 19 का टीका लगवाने का भी अपील किया है, होली मिलन व अन्य किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयेाजित करने की अनुमति आगामी आदेश तक नही होगी, पुरे क्षेत्र में धारा 144 लागू है होलिका दहन के दौरान सेनेटाईजर, फिजिकल डिस्टेसिंग एंव मास्क का उपयेाग करने की शर्त कर कडाई से पालन करते हुए अधिकतम 5 व्यक्ति उपस्थित रह सकेंगे। गरियाबंद जिला के सभी पर्यटन स्थल में आमजनता का प्रवेश आगामी आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा। समस्त प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम एंव त्यौहार, सामाजिक सांस्कृतिक, राजनितिक, खेलकूद, मेला, समारोह, अथवा, अन्य किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा, समस्त प्रकार के सभा, धरना, रैली, जूलूस, अथवा, सार्वजनिक प्रदर्शन आगामी आदेश प्रतिबंधित रहेगा, दो पहिया एंव चार पहिया वाहनो में क्रमंश- 02 एंव 04 व्यक्ति ही बैठ संकेगें। डीजे, नगाडा, अथवा समस्त प्रकार के ध्वनी विस्तार यंत्रो का उपयेाग आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रतिबंधित रहेगा साथ ही उन्होने शासन की गाईडलाईन का जानकारी देते हुए होली का पर्व शांतिपूर्ण आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील की है। इस बैठक में पत्रकार कुलेश्वर सिन्हा प्रकाश यादव उजवल जैन परमेश्वर राजपूत रेवेद्व दीक्षित रामशरण सहित बडी संख्या में क्षेत्र के सरपंच पंचायत प्रतिनिधि विभिन्न राजनितिक दलों के लोग जोगी कांग्रेस से नथमल शमाँ कांग्रेस से विधायक प्रतिनिधि अशोक दीक्षित पंचराम टडंन सुल्तान खान नगर पंचायत उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव जगुमल सचदेव कृष्णा नेताम एवं थाना स्टाफ से पुष्पेद्ब साहु माधव साहू नरेंद्र साहु मोहित चुरेन्द्र हरिहर साहु ललित नेताम राघवेंद्र डेकेश्ववर एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *