पाटन। पाहंदा(अ) ग्राम पंचायत पहंदा द्वारा ग्राम के सभी आंगनबाड़ियों में बर्तन की व्यवस्था की गई ।आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांंक 1 से 6 तक सभी आंगनबाड़ियों में सरपंच मोहन साहू उपसरपंच सुरेंद्र साहू व पंचायत परिवार के सहयोग से आवश्यक उपयोगी बर्तनों को व्यवस्था किया गया।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजनी साहू,देहुति वर्मा,निर्मला ठाकुर,सतरूपा वर्मा,लीला वर्मा,मंजू साहू द्वारा ग्राम पंचायत में निवेदन किया था कि आंगनबाड़ियों में बर्तन की कमी है जिसके कारण से बच्चों को पोषण आहार वितरण करने में व गर्भवती महिलाओं को मातृत्व भोज कराने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।उक्त परेशानी को ध्यान में रखते हुए पंचायत द्वारा सभी आंगनबाड़ियों में बर्तन की व्यवस्था की गई।बर्तन वितरण पंचायत में सरपंच मोहन साहू उपसरपंच सुरेंद्र साहू,सचिव अरुण निर्मलकर पंच राकेश साहू,महेंद्र पटेल,पवन यदु,डिगेश्वरी साहू,लता साहू,नारायणी साहू,पार्वती साहू,मीनाक्षी साहू,शिवचरण गेंडरे व सहायक सचिव गौरी साहू की उपस्थिति में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुकर,बर्तन जाली,बानगा,ड्रम,चम्मच,थाली,प्लेट ,तवा,इत्यादि समान की व्यवस्था की गई तथा उन्हें सभी बर्तनों को सौंपा गया।
पाहन्दा पंचायत ने आंगनबाड़ी में की बर्तन की व्यवस्था
