? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
एक ओर जहां आज से छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र सहित स्कूल कॉलेज आईटीआई से लेकर तमाम शैक्षणिक संस्था को बंद करने की घोषणा सीएम भूपेश बघेल की कैबिनेट की बैठक में लिया गया है वहीं दूसरी ओर गरियाबंद में गरियाबंद जिले की सभी परियोजना क्षेत्रों पर आंगनबाड़ी और सहायिका संघ का चुनाव संपन्न हुआ है। हम आपको बताना चाहेंगे गरियाबंद जिले में आंगनबाड़ी व आंगनबाड़ी सहायिकाओं की ओर से हमेशा अपने अपने क्षेत्र में बेहतर क्रियान्वयन के लिए जागरूक रहती है संघ की महिलाएं एकता का प्रतीक है।
तो वहीं छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के चुनाव संपन्न हुआ जिसमें गरियाबंद जिले की समस्त आंगनवाड़ी व आंगनवाड़ी सहायिका की उपस्थिति में इस चुनाव प्रक्रिया को संपन्न किया गया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ने जमकर इस चुनाव सभा में भाग लिया।
जिलाध्यक्ष एवं 4 परियोजना अध्यक्षों का चुनाव
छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला गरियाबंद में जिला अध्यक्ष एवं चार अलग-अलग और परियोजना के अध्यक्षों का चुनाव किया गया था जिसमें इस प्रकार निम्न पदों की चुनाव संपन्न हुआ।
- गरियाबंद जिला अध्यक्ष के लिए श्रीमती मंजरी गुप्ता को सर्व सहमति से मनोनीत किया गया
- फिंगेश्वर परियोजना अध्यक्ष के लिए श्रीमती दुलारी साहू को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया
- देवभोग परियोजना अध्यक्ष के लिए श्रीमती अंबिका बघेल, को चुना गया।
- गरियाबंद परियोजना अध्यक्ष के लिए श्रीमती ईश्वरी वर्मा को सर्व सहमति से मनोनीत किया गया।
- मैनपुर परियोजना अध्यक्ष के लिए श्रीमती हेमीन निर्मलकर को 20 मतों से विजयी घोषित किया गया।
इस तरह से गरियाबंद जिला के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की चुनाव कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें अलग-अलग परियोजना क्षेत्रों में अलग-अलग महिलाओं को सर्वसम्मति के साथ मनोनीत किया गया है। बैठक में प्रांतीय संरक्षक पी आर कौशिक एवम संयोजक देवेंद्र पटेल गरियाबन्द से बसन्त त्रिवेदी तेजेश शर्मा अनूप महाडिक उपस्थित रहें।
