पाटन।छत्तीसगढ़ शासन के निशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला औंधी विकास खण्ड पाटन , जिला दुर्ग ( छ.ग.) में दिनांक 22-03-2021 , दिन सोमवार को 36 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष गजाधर वर्मा , विधायक प्रतिनिधि दिनेश टंडन , प्राचार्य आर.के.श्रीवास्तव शाला स्टाप चंद्राकर सर, वर्मा सर ,मैडम पुनेश्वरी साहु एवं छात्राओं के पालक वह गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अब छात्राओं को मिलने लगा है। इसमें स्कूल आने में हो रही परेशानी से छात्राओं को निजात मिली है।
औंधी स्कूल में 36 छात्राओं को निःशुल्क सायकिल वितरण किया गया
