छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में जय व्यापार पैनल के अमर परवानी जीते अध्यक्ष पद

रायपुर। कांग्रेस की तर्ज पर चेंबर चुनाव में भी अमर परवानी के पैनल ने-वक्त है बदलाव का -मुद्दा छेड़ा और लंबे अरसे से काबिज व्यापारी एकता पैनल की विदाई करवा दी। चेंबर के नए अध्यक्ष अमर परवानी होंगे उन्होने अपनी युवा टीम के साथ काफी रणनीति के साथ चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के नतीजे देर रात जारी हुए। अध्यक्ष पद समेत ज्यादातर पदों पर जय व्यापार पैनल ने कब्जा जमाया है। जय व्यापार पैनल के अमर परवानी ने अध्यक्ष पद जीत हासिल की है। परवानी 1 हजार 9 सौ 58 वोटों से जीते हैं, उन्हें कुल 7 हजार 297 वोट मिले, जबकि व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार योगेश अग्रवाल को 5 हजार 3 सौ 39 वोट मिले। पैनल के दूसरे उम्मीवारों ने भी भारी मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदियों को हराया है।
चेंबर चुनाव में महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पद पर भी जय व्यापार पैनल का ही दबदबा रहा। जय व्यापार पैनल के अजय भसीन ने महामंत्री पद पर जीत हासिल की। उत्तम गोलछा कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव नतीजे घोषित होते ही जय व्यापार पैनल के विजयी उम्मीदवारों और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी की गई। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव के इतिहास में व्यापारी एकता पैनल की ये अब तक की सबसे बड़ी हार है। अध्यक्ष पद पर चुने गए अमर परवानी ने अपनी जीत को व्यापारियों की जीत बताया है। और हमेशा व्यापारी हित में काम करते रहने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *