मनरेगा भुगतान को लेकर कदली मुड़ा के सैकड़ो ग्रामीणों ने रोका हाइवे, दो घण्टे तक चक्काजाम, पूरे भुगतान की मांग

? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद

देवभोग : आज सुबह करीब 7 बजे तड़के कदली मुड़ा के सैकड़ो ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे 130c पर चक्काजाम करके मनरेगा के भुगतान का विरोध दो घण्टे तक किये साथ ही पूरे पैसों की भुगतान की मांग की ग्रामीणों ने गड़बड़ी के अंदेशा जता कर पंचायती कार्यो का बहिष्कार करते हुए आक्रोश जताया दूसरी ओर मनरेगा कार्यो में चल रहे मनमानी के खिलाफ कार्यवाही किया जाए डबरी के पैसों का भुगतान भी सही समय पर किया जाए इन तमाम मांग प्रदर्शन पर जारी रहा जिसके चलते करीब दो घण्टे तक हाइवे 130c का यातायात प्रभावित हुआ

क्या था डबरी का मामला ?

प्राप्त जानकारी अनुसार 72 पहरी चौक के सामने पूर्व दिशा में बनाये गए डबरी का गहरीकरण हुआ था जिसका पैसों की भूगतान में कटौती देखा गया जिस पर मज़दूर ग्रामीण भड़क गए और बहिष्कार के नारे शुरू कर दिए सैकड़ो की तादात में मज़दूरों ने हाइवे पर जमकर नारेबाजी किये इसमें मज़दूर महिलाएं भी शामिल रहे

खबरों की माने तो अभी तक डबरी का पूरा भुगतान नहीं हो सका है जबकि ग्रामीण पूरे पैसों की भुगतान की मांग लगातार कर रहे है

पंचायतकर्मियों की मनमानी से जूझ रहे मनरेगा मज़दूर

गरियाबंद जिले में आये दिन ऐसे कई मामले सामने आ रहे है जिसमे कभी सचिव को हटाने की मांग तो कभी रोजगार सहायक को और आज के केश में तो पंचायत को ही लपेट में लिया गया है

भारतीय रोजगार गारंटी योजना के तहत सभी ग्रामीण मज़दूरों को रोजगार मुहैया कराने को प्राथमिकता दिया जाता है ताकि लोंगों को इस योजना का लाभ सीधे मिल सके पर इस रोजगार मूलक कार्यक्रमों में भी पंचायतों में गड़बड़ी और धांधली तो कही मनमानी का मामला देखने को मिलता रहता है ऐसे में सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विशेष रोजगार गारंटी योजना के जरिये क्या लोंगो को जमीनी स्तर पर इसका लाभ मिल पा रहा है एक बड़ा सवाल खड़ा होता है आये दिन ग्रामीण मज़दूर कामगार पंचायतों के ऐसे ही मनमानी के चलते सरकार की रोजगार मूलक कार्य, विकास व विस्तार सबंधित योजना, के लाभ से वंचित होते नजर आ रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *