श्रीलंका लीजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, फाइनल में इंडिया लीजेंड्स से होगी टक्कर

रायपुर। Road Safety Series 2021, SL vs SA Legends: श्रीलंका लेजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. श्रीलंका का दांव काम कर गया और दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स 20 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गया. श्रीलंका लेजेंड्स ने इस लक्ष्य को 17.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही श्रीलंका लीजेंड्स फाइनल में पहुंच गई. 21 मार्च को श्रीलंका लीजेंड्स का फाइनल में मुकाबला इंडिया लीजेंड्स से होगा.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने अपना पहला विकेट सिर्फ 20 रनों पर खो दिया. शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान तिलकरत्ने दिलशान 18 रन बनाकर मखाया नतिनी की गेंद पर आउट हुए. उनके बाद सनथ जयसूर्या ने कुछ अच्छे शॉट खेले और चार चौकों की मदद से 18 रन बनाए. इसके बाद उपुल तरंगा और चिंताका जयसिंघे ने श्रीलंका लीजेंड्स को आसानी से जीत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई. जयसिंघे ने 25 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की बदौलत नाबाद 47 रन बनाए. वहीं तरंगा ने अपने 39 रनों की पारी में 5 चौके जड़े.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *