हर ग्राम के बच्चे स्वस्थ व सुपोषित हो छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है-अशोक साहू

पाटन।विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भंसुली(के)में सभी आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण पखवाड़ा मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू,सरपंच तुलसी गैंदलाल डहरिया, डॉ हेमंत साहू उपस्थित रहे।
जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष साहू जी ने कहा कि हर ग्राम के बच्चे स्वस्थ व सुपोषित हो छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है,हमें हर मोहल्ले को इकाई मानकर स्थानीय ग्रामवासी के माध्यम से बच्चे को गोद लेकर उसे स्वस्थ एवं सुपोषित करने में सहयोग प्रदान करना चाहिए।
इस अवसर पर गोद भराई एवं अन्न प्रासन्न के लिए पौष्टिक आहार प्रदान किया गया।
पखवाड़ा में दुलारी साहू,देवकी साहू,गौरी साहू,सुनीता साहू,लता ठाकुर,नंदनी साहू पंच,नर्मदा साहू, क्रेयांश कुमार,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता साहू,गीता साहू, ईश्वरी,तेनी साहू,दुर्गा साहू,सहायिका सहित ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *