बोहारडीह में आयोजित मानस गान प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अहिवारा महिला वर्ग में भिलाई की मानस मंडली प्रथम


पाटन। समीप के ग्राम बोहारडीह में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज एवं ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन समारोह के मुख्य अतिथि ओएसडी आशीष वर्मा, अध्यक्षता अश्वनी साहू, सहित अन्य थे।
समापन समारोह के मुख्यअतिथि पृथिवी ग्रुप के डायरेक्टर संजय बघेल,भाजपा मध्य पाटन मण्डल अध्यख खेमलाल साहू थे। समापन समारोह के मुख्यअतिथि संजय बघेल ने कहा हम सब यदि रामचरित मानस की एक प्रतिशत भी गुन को आत्मसात कर ले तो हम सबका जीवन धन्य हो जाएगा। महिला शक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाये। मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा रामचरित मानस हमें जीवन जीने की कला सिखाती है।
पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार जय बजरंग मानस मंडली अहिवारा, द्वितीय संगम मानस मंडली खल्लारी, तृतीय विघ्न विनायक मानस मंडली भैसरा खैरागढ़, चतुर्थ शिव शक्ति मानस मंडली नेवारीखुर्द, पंचम सत्य कबीर मानस मंडली डोमा छठवां राम दर्शन मानस मंडली पाऊवारा की मंडली रही।
महिला वर्ग में प्रथम प्रथम हंस वाहिनी बालिका मानस मंडली रामनगर भिलाई, द्वितीय जय भवानी मानस मंडली रांकाडीह,श्रद्धा महिला मानस मंडली कचना, चतुर्थ नवज्योति मानस मंडली बघमरा,पंचम महिला मानस मंडली हिन्द नगर रिसाली की मंडली रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *