? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
जिला इकाई गरियाबंद द्वारा तहसीलदार कार्यालय राजिम में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया । जिला दंतेवाड़ा डी आर जी के जवानों द्वारा गांव से दो आदिवासी लड़की पांडे कवासी और योगी कवासी को बंदूक के नोक पर पीछे से हाथ बांध कर एनकाउंटर करने कि धमकी देकर जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा लाया गया आदिवासी मृतिका पांडे का वासी के संदिग्ध मामले का उच्च स्तरीय जांच एक परिवार जन को सरकारी नौकरी व जिला की मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में ।
आखिर कब तक निर्दोष आदिवासियों का जान फर्जी नक्सली बताकर लिया जाएगा यह शासन प्रशासन पर बड़ा प्रश्न है पुलिस कैंप कैंप के अंदर खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया जो पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है पुलिस प्रशासन द्वारा सत्य घटना को प्रदर्शित करने के बजाय अपनी गलती को छुपाने के लिए लीपापोती किया जा रहा है भीम रेजिमेंट जिला इकाई गरियाबंद ऐसे घटना का घोर निंदा करता है जिला अध्यक्ष छबी साहू जी ने कहा कि उक्त मांगों को जल्द पूरा नहीं किए जाने की स्थिति में भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ वृहद रूप से आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी आदिवासी की हत्या बंद करो आत्महत्या के लिए उकसाने वाले के खिलाफ कार्यवाही किया जाए नारी के सम्मान में जिला इकाई गरियाबंद द्वारा तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष किरण टण्डन, जिला प्रभारी देवप्रसाद बघेल, प्रदेश मंत्री मुकेश भारती व प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंदनिया ब्लॉक उपाध्यक्ष सोनू मीरी जिला संगठन मंत्री गुलशन जांगड़े जिला मीडिया प्रभारी समीर बारले जिला सचिव दीपक साहू जिला महामंत्री दिनेश चेलेक व जिलाप्रभरी राजेश यादव, उपस्थित रहे ।
