श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम

? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद

विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत रसेला में महिला संगठन एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से श्रीमत भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उक्त धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति की बयार चल रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण कथा को सुनने पहुंच रहे हैं। कथा के छठवें दिन कथा का रसपान करने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे एवं कथा श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण तथा व्यासपीठ पर विराजे पंडित नरेंद्र दुबे का आशीर्वाद लेकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।मौके पर संजय नेताम ने कहा कि कथा सुनने से मन को शांति मिलती है। कथा का अनुसरण अपने जीवन में करने की आवश्यकता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में धर्म के प्रति लोगों की रूची बढ़ी है। इसका नतीजा है कि कई जगह यज्ञ हवन एवं कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कथावाचक पंडित नरेंद्र दुबे जी ने छठवें दिन की कथा सुनाते हुए सुदामा चरित्र का विस्तार से वर्णन किया और कहा कि जब भी हमारे समाज में मित्रता की उदाहरण प्रस्तुत की जाएगी तब श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता को लोग याद रखेंगे।श्रीकृष्ण जी ने अमीरी-गरीबी व राजा-प्रजा के भेदभाव को मिटाकर जीवन में सच्ची मित्रता को प्राथमिकता दी हमें भी उनकी मित्रता से नई सीख मिलती है।इस दौरान रसेला के सरपंच विगेन्द्र ठाकुर,वरिष्ठ नागरिक लोकराम यादव,कमलेश्वर नायक,डी आर यादव,बसीर खान,असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश मानिकपुरी, हरिश्वर पटेल,गूँजेश कपिल,लोकेश सांडे आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *