हीरा खदानों की सुरक्षा भगवान भरोंसे-चन्दुलाल साहू

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर।वन्य प्राणियों की तस्करी के साथ जंगलो में अवैध कटाई व अतिक्रमण के मामले लगातार बढते जा रहे है, सरकार जंगल को सुरक्षित करने असफल, छत्तीसगढ प्रदेश वन खनिज, नदी नालों व प्राकृति सम्पदाओं से भरा हुआ क्षेत्र है, गरियाबंद जिले के मैनपुर और देवभोग क्षेत्र में हीरा रत्न के कई खदाने मौजूद है, लेकिन छत्तीसगढ प्रदेश के कांग्रेस सरकार इन हीरा खदानों की सुरक्षा नही कर पा रही है, आए दिनों पायलीखण्ड बेहराडीह से बडी मात्रा में हीरा की तस्करी कीमती रत्नों की तस्करी हो रही है, यहा से हीरा की तस्करी करते तस्कर महासमुन्द, धमतरी, और ओडिसा में पकडे जा रहे है, हीरा खदानों की सुरक्षा भगवान भरोसे है, इन खदानो में तस्करों को लुटने की खुली छुट दे गई है, हीरा खदान की सुरक्षा करने अब तक कोई पुख्ता इंतजाम राज्य सरकार द्वारा नही किया गया है, जबकि हीरा खदान की सुरक्षा करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, उक्त बाते मैनपुर देवभोग क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चन्दुलाल साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा।

श्री साहू ने आगे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टाईगर रिजर्व उदंती सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र में वन्य प्राणी और जंगल सुरक्षित नही है, ओडिसा से लोग बडी संख्या में टाईगर रिजर्व के कोर ईलाका में अवैध कब्जा, कर रहे है इसकी जानकारी वन विभाग के बडे जिम्मेदार अफसराें को होने के बावजूद कोई कार्यवाही नही किया जाना, अनेक संदेह को जन्म देता है , श्री साहू ने कहा कि गर्मी के शुरूआती दौर में ही क्षेत्र के जंगल 40 प्रतिशत जल चुके है वन्य प्राणी पानी की तलाश के लिए गांव के नजदीक आ रहे है, और वन्य प्राणियों के अवैध शिकार के मामले भी लगातार मिडिया के माध्यम से आ रही है, जंगल के भीतर अवैध कटाई के कारण वन्य प्राणियों के रहवास खत्म होता जा रहा है, वन्य प्राणी गांव और शहरों के तरफ आ रहे है, हाथियों का दल बडे शहरो में घुस रहे है, लेाग हाथियों के शिकार हो रहे है, क्षेत्र के जंगल से लगातार दुर्लभ वन्य जीव पेंगोलियन की तस्करी जारी है,

श्री साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए आगे कहा छत्तीसगढ में जब से भुपेश बघेल की सरकार बनी है, भ्रष्ट्राचार का बोलबाला है, गांव गांव अवैध शराब खुलेआम बिक रहे है, राज्य सरकार के महत्वपूर्ण योजना, नरवा, गरवा, घुरूवा और बाडी पुरी तरह असफल साबित हुआ है, रोका छेका असफल साबित हुआ है मवेशी सड़कों में घुम रहा है, गांव में विकास कार्य थम सा गया है, श्री साहू ने इस दौरान कई आरोप राज्य सरकार पर लगाते हुए क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यो में भ्रष्ट्राचार की जांच की मांग किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, गरियाबंद भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, मोहित द्विवेदी, बिसेसर सिक्का, रामस्वरूप साहू, महेश कश्यप आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *