चार साल पहले बने पुलिया के टूट जाने से खोखमा के ग्रामीणों को आवागमन में हो रही है परेशानी

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर। ब्लाक अर्तंगत ग्राम पंचायत खोखमा का मुख्य मार्ग पुल से एक बोरवेल वाहन गुजरने से टुट गया यह पुल टुट जाने से हो रही है लोगों को आवागमन में परेशानी क्योंकि यह गाँव का मुख्य मार्ग होने के कारण इस मार्ग से चार पहिया एवं दो पहिया वाहनो का आना जाना लगा रहता है लेकिन यह पुल बना हुआ तीन से चार बर्ष हुआ है लेकिन इस बिच भारी भरकम बोरवेल एक चार पहिया वाहन गुजरने से टुट गया जानकारी के अनुसार यह पुल को गुणवत्ता हीन से बनाया गया था पुल टुट जाने से बड़ी दुर्घटना होने का खतरा ग्रामीणों को तकलीफ का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द पुल कि निर्माण हो ताकि भविष्य में कोई अनहोनी या दुर्घटना ना हो क्योंकि यह गाँव का मुख्य मार्ग होने के कारण इस मार्ग पर छात्र छात्राओं एवं आम जनता भारी संख्या में आना जाना लगा रहता है
ब्लॉक के आला अधिकारी एवं जिला प्रशासन
राज्य प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं को समाधान करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *