15 वरिष्ठ जनों को वाकिंग स्टिक प्रदान किया गया 120 वरिष्ठ जनों को लगा वेक्सीन,,

पाटन—आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन जिला दुर्ग में दिनांक 10 मार्च को वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत वृद्धजनों को जिन्हें वृद्धावस्था के कारण शारीरिक रूप से चलने में सहारे की जरूरत होती है, उन्हें सहारा देने 15 वरिष्ठ जनों को वाकिंग स्टिक प्रदान की गई। बीएमओ डॉ आशीष शर्मा ने बताया की ग्राम पंचायत पतोरा से 120 वरिष्ठजनों को आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में कोविड-19 के टीके की प्रथम खुराक दी दी गई ।ग्राम पंचायत पतोरा के सहयोग द्वारा उन्हें परिवहन एवं नाश्ते की सुविधा प्रदान की गई थी । कुछ वृद्धजन जिन्हें चलने फिरने में कठिनाइयां हो रही थी, उन्हें शासन द्वारा प्रदत वाकिंग स्टिक निशुल्क उपलब्ध कराई गई। 65 वर्षीय गेंद लाल जी ने थैंक यू सर बोलकर धन्यवाद ज्ञापित किया । 68 वर्षीय श्रीमती झंगलीन बाई ने माननीय मुख्यमंत्री जी एवं ग्राम पंचायत पतोरा को बुजुर्गों का ख्याल रखने के लिए धन्यवाद दिया। वाकिंग स्टिक हितग्राहियों में पंचबाई ,झंगलीन, कमलेश, गंगा प्रसाद, दुखिया बाई,झग्गर ,गैंदलाल, रामसहाय, सुंदरिया बाई,बाबूलाल ,कचरी साहू ,रामरतन साहू, जालम सिंह, चेतराम ,भुखिया बाई ने प्राप्त किया।
बीपीएम पूनम साहू, सुपरवाइजर केके वर्मा, डीईओ जीवन यादव ,नरेंद्र साहू, टीकाकरण अधिकारी विधि गौतम ,पूर्णिमा सोनकर, श्री भोज साहू, बीडीएम श्री टीमन साहू ,श्री लक्ष्मी नारायण का कार्यक्रम में सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *