पाटन।पशु चिकित्सालय झीट के अंतर्गत गौठान ग्राम चीचा में रिलायंस फाउंडेशन और पशुधन विकाश विभाग के संयुक्त तत्वधान से निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे पशुधन विकाश विभाग के (डिप्टी डायरेक्टर वेटेरिनरी साइंस) डाॅ एम. के. चावला के मार्गदर्शन से पशुओं का निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे डॉ डी. एन. चंद्राकर, श्रीमती श्रद्धा वर्मा, सुंदर लाल, हीरू पाटिल, सावित्री सोनी, तेजेश्वरी साहू, प्रीति भगत, तेजनाथ देवांगन और रिलायंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू , प्रोग्राम सपोर्ट डायमंन सिंह और गजेंद्र साहू साथ ही ग्राम चीचा के सरपंच जवाहर चंद्राकर, कोटवार गोविंद कश्यप व ग्रामवासी उपस्थित थे।
पशुओं में टीकाकरण,कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरन, किन्नी पेशवा और अन्य बीमारियों का भी निशुल्क इलाज किया गया। जिसमे 95 पशुओं का उपचार व 255 औषधि वितरण किए गए।
पशुधन विभाग ने पशुओं के दूध बढ़ाने के विषय में बरसिम, नेपियर, मक्का आदि चारा खिलाने की अनुशंसा की गई साथ ही पशुओं को गर्मी से बचाव के बारे में बताया।
साथ ही मिथलेश साहू ने रिलायंस फाऊंडेशन द्वारा किसानो को संचार माध्यम से विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।

