पाटन। उतई थाना अंतर्गत ग्राम चुनकट्टा में पैरावट में आग लग जाने से 4 बच्चे झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्कूल चुनकट्टा के पास हृदय राम सोनवानी के ब्यारा में रखे पैरावट में आग लग गयी जिसमे 4 बच्चे झुलस गए ग्रामीण का कहना है कि चारो बच्चे पैरावट के नीचे बैठकर मोबाईल में फ्री फायर गेम खेल रहे थे पैरावट के पीछे किसी ने कचरा को जलाने के लिए आग लगाया था जिससे अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि हवा के बहाव में आग पैरावट तक आ गयी पैरावट पूरी तरह जलकर खाक हो गया है ग्रामीण आग को बुझाने के प्रयास कर रहे है उतई थाने में सूचना दे दिया गया है 112 कि टीम मौके पर पहुंच गया है साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मचारी बसंत साहू ने ततपरता दिखाते हुए झुलसे बच्चों को प्राइवेट गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में इलाज के लिए भिजवाया। जागृत पिता डालेश्वर सोनवानी उम्र 12 वर्ष,आदित्य पिता मनोहर जोशी उम्र 13 वर्ष,भावेश पिता तिलक यादव 14 वर्ष ,फनेशश्वर पिता ललित ठाकुर उम्र 13 वर्ष आग में झुलसे है उक्त बच्चे में एक उपसरपंच धनी बाई यादव का बेटा भी शामिल है ।आग बुझाने के लिए ग्राम सरपंच भूषण सोनवानी ,मिथलेश बंजारे ,काजल बंजारे पुलिस मित्र तथा आस पड़ोस के लोग लगे हुए है।
चुनकट्टा में पैरावट में लगी आग 4 बच्चे आग में झुलसे,,,ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई भेजा गया
