महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में काम कर रही है

पाटन। अन्तर्राट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम सेलूद में महिला दिवस का आयोजन किया गया l जिसमे मुख्यातिथि श्रीमती जयश्री वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती खेमिन साहू  अध्यक्षता, विशेष अतिथि  खिलेश मारकंडे जनपद सदस्य, श्रीमती अंजिता साहू सरपंच पतोरा, श्रीमती सरपंच कानाकोट,  उमान निकोशे वाटर एड संस्था,  लोचन दास वाय पी,  अंकित शर्मा उपस्थित रहे l महिला दिवस के अवसर पर श्रीमती जयश्री वर्मा ने कहा कि महिला आत्म निर्भर बनने दिशा में आगे बढ़ रही है l महिलाएं अपनी चूल्हा चौका से निवृत्व होकर अपने परिवार के भरण पोषण के लिए शासन की विभिन्न योजना का लाभ लेकर आगे बढ़ रही है l श्रीमती खेमिन साहू सरपंच सेलूद ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में काम कर रही है l खिलेश मारकंडे ने कहा कि महिलाओं ने घर गृहस्थी के साथ साथ राजनीति में भी आगे बढ़ रही है और छोटे छोटे व्यवसाय करके अपने आपको स्थापित कर रही है l श्रीमती अंजिता साहू सरपंच पतोरा के कहा कि ग्राम के विकास में महिलाएं बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है पतोरा ग्राम में हर घर के दरवाजे पर महिला मुखिया का नाम लिखकर महिलावो को सम्मान दे रही है l उमान निकोशे वाटर एड ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर सम्मान करके उनके स्वाभिमान को बढ़ाने का काम किया है l कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वीणा साहू ने किया आभार श्रीमती गीता साहू क्लस्टर प्रभारी ने किया l श्रीमती गीता साहू ने बताया कि सेलूद क्लस्टर में 24 ग्राम संगठन काम कर रही है जिसमे हर गांव में करीब पच्चीस तीस समूह काम कर रही है जो कि जिसमे लगभग   पांच सौ तीस महिलाएं काम कर रही है और विभिन्न रोजगार मूलक कार्य कर रही है और आत्म निर्भर बन रही है l आज महिला दिवस के अवसर पर महिलावो के द्वारा विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया एवं सभी प्रतिभागियो को इनाम दिया गया l इस अवसर पर प्रदीप चंद्राकर सचिव सेलूद, श्रीमती संध्या सिंह एडीओ, सत्यभामा बंछोर, देवा निषाद, एफ एल सी आरपी श्रीमती गायत्री यादव ,जया चंद्राकर बैंक सखी वीणा द्रोपती कविता हेमकॉता छलिता आरबीके अंजु देशलहरे यामिनी संध्या सक्रिय  महिला लोकेश्वरी बघे ल प्रेमलता डिलेश्वरी सुनीता यवंतिका,  अर्चना, मंजु, पीताम्बरी साहू, डिलेश्वरी देवांगन, भोज साहू, शारदा वर्मा, गौरी साहू, साधना साहू, नैना साहू, डेमिन ढीमर, मंजू यादव, सीताराम यादव सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *