पाटन–कोसरिया मरार समाज के तत्वाधान में ग्राम गुजरा में माँ शाकम्भरी देवी पूजा महोत्सव वार्षिक सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत अध्यक्ष पद के चुनाव में पाटन नगर के लक्ष्मी नारायण पटेल समाज के अध्यक्ष निर्वाचित हुए इसके अलावा ,समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं,बुजुर्गों का सम्मान किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि मरार समाज का इतिहास उपलब्धि से भरा हुआ है इस समाज के लोग मेहनती एवं ईमानदार होते है श्री वर्मा ने कहा कि पाटन नगर स्थित समाज के भवन को विस्तार दिया जा रहा है भवन को आकर्षक बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि समाज के सभी मांगो को धीरे धीरे पूरा किया जावेगा समाज को जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवँशी,नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप,पाटन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,जनपद सदस्य मधु वर्मा, ने भी सम्बोधित किया कोसरिया पटेल समाज के पाटन राज के 54 ग्राम में 71 मतदाता में से 70 मतदाताओं ने अध्यक्ष पद के लिये लोकतांत्रिक पद्धति से मतदान किया —-अध्यक्ष पद के लिये लक्ष्मी पटेल पाटन 35 एवं पवन पटेल ग्राम फेकारी को 34 मत प्राप्त हुआ एक मतदाता अनुपस्थित रहा जिसमें लक्ष्मी नारायण पटेल एक मत से विजयी हुए चुनाव अधिकारी गणेश पटेल ने चुनाव सम्पन्न कराया ।मंच संचालन आत्माराम पटेल ने किया
इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष आत्मा राम पटेल ,गुजरा सरपंच पीताम्बर पटेल,लक्ष्मी पटेल,अनुज पटेल, गैंद पटेल, सोमन पटेल, गणेश पटेल,सनत पटेल,हुलेश्वर पटेल,कृष्णा पटेल,गौकरण पटेल,पवन पटेल,कुलेश्वर पटेल,नरेश पटेल,मेकरु पटेल, मनहरण पटेल,संतोष पटेल, तेली गुंडरा सरपंच मनीष पटेल,महिला अध्यक्ष हेमलता पटेल,तीरथ पटेल,कल्याणी,प्रतिमा ,तामेश्वरी, चुम्मन के अलावा समाज के अन्य लोग उपस्थित थे

