इदागांव पुलिस यातायात नियमो का पालन करने एवं कोविड से बचने मास्क लगाने लोगो को कर रही है जागरूक

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर। विकासखण्ड के थाना इंदागांव के थाना प्रभारी व स्टॉप के द्वारा कोविड-19 से निगरानी रोकथाम संक्रमण एवं श्रृंखला तोड़ने के लिए मास्क लगाने के लिए आम लोगों को इंदागांव मुख्य मार्ग एवं बाजार चौक चौराहे पर समझाइश देते लगातार देखे जा रहे हैं पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास की प्रशंसा की जा रही है आम लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है कि संक्रमण के खतरा से कोई समझौता नहीं किया जावेगा।

थाना प्रभारी रामाधार मरकाम से उनके द्वारा किए जा रहे अनूठे पहल के बारे में पूछने पर बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गाइडलाइन एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देश पर वर्तमान में लोगों को जागरूक किया जा रहा है कोविड-19 एवं यातायात नियमों के पालन में कोताही बरतने पर चलाने कार्यवाही भी किया जावेगा थाना इंदागांव के प्रभारी एवं स्टाफ के द्वारा किए जा रहे प्रयास से लोगों में जागरूकता दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *