ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले हैकर्स तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को बना रहे है अपना शिकार

ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले हैकर्स तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। नेट बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजेक्शन के बढ़ने से ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़ गए हैं। अब ऑनलाइन धोखाधड़ी से अपने ग्राहकों को बचाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे ऑनलाइन फ्रॉड से बचें। अपने ट्वीट में SBI ने लिखा है कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमें ये जानकारी मिली है कि साइबर अपराधी एसबीआई के ग्राहकों के फोन नंबर पर रिवॉर्ड प्वाइंट के लिए मैसेज भेज रहे हैं। SMS में वो एक लिंक पर क्लिक कर रिवॉर्ड प्वाइंट कलेक्ट करने को कह रहे हैं और इसके बहाने वो ग्राहकों से उनके संवेदनशील डेटा को कलेक्ट कर ले रहे हैं। किसी के साथ भी शेयर नहीं करें अपनी ये जानकारी

बैंक ने अपने ग्राहकों सावधान करते हुए कहा कि वो किसी भी तरह की अपनी संवेदनशील जानकारी जैसे की डेबिट कार्ड नंबर, पिन, ओटीपी, सीवीवी और पासवर्ड की जानकारी किसी को भी नहीं दें। SMS और ई-मेल के जरिए आए किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें। एसबीआई ने बताया की बैंक कभी भी ग्राहकों की निजी जानकारी फोन, SMS और ई-मेल के जरिए नहीं मांगता है। इसलिए ऐसे लिंक से सावधान रहें। एसबीआई ने ट्वीट में लिखा है कि फ्रॉड मैसेज से सावधान रहें। सतर्क रहें और सुरक्षित रहें। इन शहरों के लोग हैकर्स के टारगेट पर

हैकरों ने कई यूजर्स को संदिग्ध टेक्स्ट मैसेज भेजकर उनसे 9,870 रुपये के SBI क्रेडिट पॉइंट को रिडीम करने का अनुरोध किया। स्‍टेट बैंक के मुताबिक हैकर्स के निशाने पर खासतौर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद के लोग हैं। हैकर्स की ओर से भेजे गए ई-मेल को क्लिक करने पर यूजर किसी फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद इस फर्जी वेबसाइट पर निजी या बैंक अकाउंट की जानकारी देने पर उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *