वेतनवृद्धि के संबंध में बी.ई.ओ. पाटन से मिले शिक्षक

पाटन। 01 मार्च को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव सुखनंदन यादव के नेतृत्व में पाटन ब्लॉक के जुलाई 2011 बैच के सहायक शिक्षक विकासखंड शिक्षाधिकारी टी. आर. जगदल्ले से वेतनवृद्धि के संबंध में मुलाकात किये।
ज्ञात हो कि जुलाई 2011 में नियुक्त शिक्षकों को प्रतिवर्ष जुलाई माह में वेतनवृद्धि प्रदान किया जाता था। लेकिन शिक्षा विभाग में संविलियन होने के लिए 1 जनवरी या 1 जुलाई की स्थिति में 8 वर्ष पूर्ण करने संबंधित आदेश के कारण जुलाई 2011 में नियुक्त शिक्षकों का 8 वर्ष 6 माह में संविलियन हुआ जिससे उन्हें जुलाई 2020 में प्राप्त होने वाली वेतनवृद्धि अब तक अप्राप्त है जिस संबंध में 01 मार्च 2021 को जुलाई 2011 बैच के सहायक शिक्षक प्रांतीय सचिव श्री सुखनंदन यादव के नेतृत्व में BEO पाटन से मुलाकात कर वेतनवृद्धि के मामले से अवगत कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री जगदल्ले सर द्वारा जुलाई 2011 में नियुक्त शिक्षकों को नियमानुसार वेतनवृद्धि एवं एरियर्स प्रदान करने की बात कही गई. विकासखंड शिक्षाधिकारी श्री टी. आर. जगदल्ले जी ने बताया कि वेतन पुनरीक्षण नियम,2017 नियम 10 [2(क) ] के तहत जुलाई 2011 में नियुक्त शिक्षकों को 8 माह एरियर्स एवं मार्च 2021 के वेतन में वेतनवृद्धि प्रदान किया जायेगा।
संविलियन पूर्व समयमान वेतनमान एवं पुनरीक्षित वेतनमान के संबंध में सुखनंदन यादव के नेतृत्व में जनपद पंचायत पाटन के तत्कालीन मुख्यकार्यपालन अधिकारी मनीष साहू सर एवं नगर पंचायत पाटन के वर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप से भी मुलाकात किये जिस पर एक सप्ताह के अंतर्गत समस्या समाधान की बात कही गयी।

उक्त बैठक में सुखनंदन यादव (प्रांतीय सचिव), प्रकाश चौबे, साहू, ममता साहू, पूनम साहू, अमित कुमार साहू, कमल नारायण सोनकर, सुनील कुमार बघेल, सुनील छेदैय्या,टिकेश्वर मामले, रोहित ठाकुर, सखी राम साहू, हेमंत दीवान, जितेंद्र चन्द्राकर, घनश्याम साहू, पुरूषोत्तम साहू, डिगेश्वरी साहू एवं अन्य शिक्षक साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *