बालोद।जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त मंत्री कांति भूषण साहू ने बजट को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश बजट छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा।ग्रामीण विकास को केंद्रित यह बजट जितनी तारीफ की जाए कम है।नरवा,गरवा, घुरवा ,बारीछत्तीसगढ़ के ये चार चिन्हारीको स्पष्ट परिभाषित करते हुए बजट पेश किया गया है युवा,गांव,गरीब,किसान का पूरी तरह से खयाल रखा गया है।शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, पेयजल, आवागमन, सभी क्षेत्रों को ध्यान दिया गया है। गड़बो नवा छत्तीसगढ़ नारा सार्थक हुआ है।
बेहतरीन बजट श्री प्रदेश का विकास तेज होगा। इसी प्रकार की प्रतिक्रिया जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने भी व्यक्त की है।
राज्य सरकार का बजट सराहनीय-कांति भूषण साहू
