कांकेर.पुलिस महानिरीक्षक बस्तर पी सुंदरराज , पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक कांकेर भोजराम पटेल, द्वारा बाल हितैषी पुलिसिंग करने तथा बालक बालिकाओं को जल्द से जल्द पता तलाश हेतु टीम बनाकर अभियान चलाकर अधिक से अधिक दस्तयाब करने के निर्देश दिया गया है। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ,एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तसलीम आरीफ के मार्ग दर्शन में थाना चारामा के अपराध क्रमांक 32/20 धारा 363भादवि एवं गुम इंसान क्रमांक 06/20 के लापता बालिका का लगातार पताकर तलाश किया जा रहा था । पता तलाश में थाना प्रभारी चारामा के मोरध्वज देशमुख के कुशल नेत़त्व में टीम तैयार कर उपनिरीक्षक गोपेन्द्र पटेल, सउनि राजकुमार नेताम ,आरक्षक 1129 दीपक उसेण्डी, मआर. 30 डिलेश्वरी ठाकुर के द्वारा चारामा क्षेत्र में लापता बालिका को पता तलाश किया गया। बालिका को गुमने के 24 घण्टे के अवधि में टीम द्वारा अथक प्रयास कर ग्राम आमाडूला थाना डौण्डी से 12 फरवरी को 8.30 बजे बरामद किया गया। पूछताछ में लापता बालिका द्वारा माता-पिता को बिना बताये सहेली के यहॉ घूमने जाना एवं स्वमं के साथ
किसी प्रकार से अप्रिय घटना नहीं होना बतायी। बरामद के बाद उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया।
