माहूद में राजस्व पखवाडा का आयोजन

कांकेर। बस्तर संभाग के आयुक्त जी.आर. चुरेंद्र के निर्देशानुसार कलेक्टर चन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आज चारामा तहसील के ग्राम पंचायत माहूद में एसडीएम श्रीमती निशा नेताम, तहसीलदार दिव्या पोटाई, ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, राजस्व अमला एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया, जिसमें हल्का पटवारी द्वारा बी-1 का पठन किया गया एवं राजस्व संबंधी कार्यों को सरलता से कराए जाने के संबंध में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर कुल 07 आवेदन भी प्राप्त हुए, जिनमे से 5 आवेदनों का निराकरण किया गया तथा शेष 02 आवेदन ऑनलाईन नामांतरण पंजी में दर्ज कर समय सीमा में निराकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *