पाटन:ग्राम कौही में 11 जोड़ो का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाह सम्पन्न, बैलगाड़ी में निकाली गई बारात

पाटन।आज महिला एवं बाल विकास परियोजना पाटन अंतर्गत 11 जोड़ों का विवाह विधायक आदर्श ग्राम भगवान बाबा महाकाल की नगरी कौही मंदिर परिसर में गाजे-बाजे पटाखे के साथ संपन्न हुआ, सुबह 12:00 बजे ग्रामीणों की उपस्थिति में बारात पुरानी छतीसगढ़ी परंपरा के अनुसार बैलगाड़ियों में ग्राम पंचायत से शिव मंदिर के लिए निकाली गई इसके लिए 2 दिन पूर्व से ग्राम में 3 बैलगाड़ियों को कार्यकर्ताओं द्वारा सजाया गया था।जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं पंचायत की टीम ने उत्साह से नाच गाकर बारात भ्रमण नाच गाकर किया। बारात आगमन पर  स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सरपंच मनोरमा टिकरिहा जनपद सदस्य श्रीमती मधु वर्मा एवं वंदना वर्मा द्वारा बारात स्वागत फूल मालाओं से किया गया इसके पश्चात वधुओ द्वारा वरमाला पहनाई गई।

विवाह में तुलसी महराज द्वारा पूरे मंत्र उच्चार विधि विधान से कराया गया उन्होंने सात फेरों के साथ ही वर और वधू को सात वचन की शपथ भी दिलाई, कुछ कन्या के पिता माता न आ पांने पर सरपंच उपसरपंच जनपद सदस्य द्वारा सपरिवार सम्मिलित होकर स्वयं कन्या दान की रीतियों को निभाया गया।
विवाह समापन उपरांत आशीर्वाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी आशीष वर्मा, दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती राम बाई सिन्हा, महेंद्र वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, देवेंद्र चंद्रवशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, श्री राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर, उमाकांत चन्द्राकार उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, रूपेंद्र शुक्ला ज़ोन प्रभारी रमन टिकरिहा जी सभापति जनपद पंचायत पाटन दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, रूपचन्द साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, योगेश्वरी साहू जनपद सदस्य पाटन, वंदना वर्मा जनपद सदस्य, कांग्रेस नेता योगेश्वर वर्मा, कमलेश नेताम, ग्राम कौहि सरपँच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा, उपसरपंच धनेश्वर देवांगन, सहित अन्य सभी सम्मानीय अतिथि गण, सुमित गंडेजा परियोजना अधिकारी पाटन, अतिथि के रुप में सम्मिलित होकर नव दाम्पत्य जोड़ीयों को आशीर्वाद प्रदान किया।

अतिथियों के द्वारा उपहार एवं चेक राशि का वितरण वर वधु को किया गया । स्वागत उदबोधन में श्री रमन टिकरिहा द्वारा विवाह आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। श्री अशोक साहू जी द्वारा अपने आशीर्वाद उद्बोधन में आदर्श विवाह को आदर्श विवाह समाज के लिए आवश्यक बताया श्रीमती रामबाई सिन्हा द्वारा मुख्यमंत्री की ओर से नव दंपतियों को शुभकामनाएं प्रेषित की, अंत मे समस्त अतिथियों द्वारा विवाह सामग्री के साथ वर वधुओ को आशीर्वाद दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा पर्यवेक्षक चित्रलेखा साहू झरना दास ऊर्वशी देशलहरा तथा सेक्टर असोगा की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाये लगी रही, इस अवसर पर  महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण जन, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *