कदलीमुडा में किसान के खलियान में लगी आग , पैरावट और राशन समान जलकर खाक

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

देवभोग – देवभोग ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कदलीमुडा के किसान गुनधर राम के खलियान पर आग लग गई आग से किसान के खलियान पर काफी नुकसान पहुंचा किसान के खलिहान में रखे राशन समान एवं कपड़े व अन्य घरेलू सामान जलकर राख में तब्दील हो गया किसान गुनधर ने news24 कैरेट संवाददाता को बताया कि शुक्रवार की रात अचानक उसके खलिहान पर आग लगने से अफरा तफरी मच गई खलिहान की झोपड़ी नुमा घर पर मवेशी वह भेड़ बकरी भी रखा गया था इसी दौरान आग लगने के तुरंत बाद किसान के द्वारा आनन फानन भेड़ बकरी व मवेशी को आग की चपेट से बचा लिया जा सका लेकिन घर में रखे राशन समान कपड़ा एवं अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया है किसान की माने तो वह प्रतिदिन खेत में रहता है लेकिन अचानक शुक्रवार की रात आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन आग की चपेट से किसान को काफी नुकसान पहुंचा है एवं इस नुकसान की भरपाई के लिए किसान गुणधर्म राम ने ग्राम पंचायत को एक लिखित आवेदन देकर भरपाई के लिए मांग कर रहा है अब देखना होगा कि ग्राम पंचायत किसान गुनधर को किस तरीके से मुआवजा राशि प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *