? संवाददाता कृष्ण कांत त्रिपाठी गरियाबंद
तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगे ग्राम हरदीभाठा मे रामचरित मानस सम्मेलन का शुभारंभ किया गया इस दौरान आचार्य पं. योगेश शर्मा ने news24 कैरेट संवाददाता को कहा भगवान राम के चरित्र से प्रेरित होकर व्यक्ति आदर्श जीवन जी सकता है, हमे अपने जीवन मे भगवान श्रीराम के चरित्र को उतारना ही सच्ची रामभक्ति होगी भगवान श्रीराम मर्यादा पुरूषोत्तम थे राम जन्म से ही भगवान थे उनके हर कार्य हमे शिक्षा मिलती है माता पिता बड़ो गुरू का सम्मान शालिनता, सरलता, सहजता और सभी से प्रेम प्राणियो मे सद्भावना की शिक्षा, प्राणियो के प्रति दया की भावना, ऊंच -नीच की भेदभाव को मिटाकर प्राणी एक समान की भावना की शिक्षा हमें रामायण से मिली है।
हरदीभाठा मे मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिससे पूरा नगर व क्षेत्र का महौल धार्मिक मय हो गया है चारो तरफ भगवान श्री राम के जयकारे गुंज रहे है। आज सुबह से देर रात तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सो से आये मानस मंडलियो द्वारा प्रस्तुति दी गई सुबह से देर रात तक सैकड़ो श्रध्दालुओ की भीड़ मानस सम्मेलन मे लगी रही इस दौरान महाभंडारा का आयोजन भी किया गया हैै। इस मौके पर प्रमुख रूप से धनसाय सोनवानी, योगेश शर्मा, रमेश ठाकुर, लालाराम पटेल, महेन्द्र पटेल, खुर्शीराम साहू, पंचम पटेल, सुकदेव पटेल, खगेश्वर साहू, लालाराम साहू, केशव पटेल, डोमार पटेल, सुंदर निर्मलकर, जगदेव यादव, दिनबंधु निर्मलकर, गजेन्द्र यादव, राजकुमार यादव, संतोष सेन, आदेश पटेल, महेश कश्यप, सालिकराम पटेल, चेतन पटेल, रामसाय निर्मलकर, जशवंत साहू, गोविंद पटेल, रूपेश साहू, सुकदेव पटेल, शेखर पटेल, देवचरण साहू, दिनदयाल पटेल, उमाशंकर साहू, रामरतन पटेल, लखन जगत, भुषण पटेल, चुम्मन पांडेय, डुमेश्वर यादव, दीपक शर्मा, सोपसिंग, डोमेश पटेल, दुष्यंत पटेल सहित समस्त हरदीभाठा ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मानस सम्मेलन को सफल बनाने जूटे हुए है।
