? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से 35 किलोमीटर की दूरी पर बसा पक्की सड़क किनारे बम्हनीझोला में भाजपा नेता कन्हैया लाल साहू द्वारा सरकारी यात्री प्रतीक्षालय को अवैध कब्जे कर कांपलेक्स बनाकर व्यवसाय के नाम से किराना व ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित कर रहा है। जिस संबंध में आज युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर को ज्ञापन सौंपते हुए अवैध कब्जा करने वाले भाजपा नेता कन्हैया लाल साहू के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है। युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप ने news24 संवाददाता को बताया कि भाजपा के नेता द्वारा अपने शासनकाल में पद और प्रतिष्ठा का खुलेआम दुरुपयोग करते हुए नियम विरुद्ध काम करके सरकारी यात्री प्रतिक्षालय को अवैध रूप से कब्जा करते हुए व्यवसायिक काम धंधा के उद्देश्य से किराना व ऑटो पार्ट्स दुकान संचालित कर रहा है, लेकिन अभी तक सरकारी भवनों को कब्जा करने वाले भाजपा के कद्दावर नेताओं के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं किया जाना समझ से परे लगता है। अवैध कब्जा करने वाले चाहे कोई भी रहे उस पर कार्रवाई होना बिल्कुल तय है। श्री कश्यप ने आगे बताया कि अतिक्रमण का दौर यहीं पर नहीं रुका है भाजपा नेता द्वारा संरक्षण में सरकारी हैंडपंप पर भी कब्जा करते हुए अपने निजी कार्यों के लिए हैंडपंप को उपयोग किया जा रहा है जिसके कारण मोहल्ले वासियों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर को ज्ञापन सौंपा गया है। वास्तविकता की तहकीकात निष्पक्ष कार्यवाही की जानी चाहिए।

