डॉ खूबचंद बघेल को पहल नवयुवक मंडल ने पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश

राजिम :- क्षेत्र के ग्राम मुड़ तराई कोपरा स्थित समाजसेवी संस्था पहल नवयुवक मंडल के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नद्रष्टा,महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कृषक नेता डॉ खूबचंद बघेल जी को उनकी 53 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।इस अवसर पर पहल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हुलासराम साहू ने news24 कैरेट संवाददाता को कहा कि डॉ खूबचंद बघेल ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रकल्याण, समाज और किसानों के हितों में समर्पित कर दिया था,स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ कई रचनात्मक गतिविधियों व किसान हितैषी कार्यों से वो दीर्घकाल तक छत्तीसगढ़ प्रदेश की सेवा करते रहे। समिति के सचिव पुरंदर वर्मा ने डॉ खूबचंद बघेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के लिए उनके योगदान को अनंतकाल तक याद किया जाएगा। इस दौरान पहल नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष धनेश विश्वकर्मा,संयोजक सालिकराम साहू,उमेश साहू,भारतीय वायुसेना के जवान राजेश वर्मा,गिरधारी साहू,पिंटू वर्मा,अशोक साहू,पारस वर्मा,प्रीतराम वर्मा, हुलास ध्रुव, गुलशन वर्मा,तान्या वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *