कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र के बरकोन्हा गांव में एक प्रेमी जोड़े ने बिजली के टावर से कूद कर खुदकुशी कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़े ने बरकोन्हा गांव में स्थापित एक बिजली टावर पर चढ़कर छलांग लगा दी, हादसे में प्रेमी जोड़े की मौत हो गई है। युवक- युवती मंगलवार देर रात से लापता थे। सुबह दोनों की लाश बिजली टावर के पास मिली है। हालांकि किस वजह से दोनों ने खुदकुशी की है इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मामला दर्ज कर करके जांच शुरु कर दी है।
प्रेमी जोड़े ने बिजली टॉवर से छलांग लगा कर की खुदकुशी
