पाटन–नगर के साप्ताहिक बाजार में जेब से मोबाइल निकाल लेने वाले गिरोह सक्रिय है बाजार में थोड़ी सी चूक होने पर गिरोह लोगो के जेब में हाथ साफ कर रहा है आज 23 फरवरी को मंगलवार साप्ताहिक बाजार में 4 से 5 लोगो के जेब से मोबाइल चोरी की घटना हुई है तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष गंगा दिन साहू का मोबाइल जेब से तब चोरी हो गया जब वे सब्जी खरीदने बाजार गए थे श्री साहू ने तुरंत ही थाना पहुंच कर जेब से किसी ने मोबाइल निकाल लेने की सूचना दर्ज कराई है ,,कुछ माह पूर्व ही पाटन पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर को गिरफ्तार किया था
