छुरा। प्रति वर्ष की भांति जन कल्याण हेतु मां गायत्री शक्तिपीठ छुरा में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ 21 फरवरी से आयोजित है l दो दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा l कलश यात्रा में अधिक से अधिक मातृशक्ति के शामिल होने की संभावना है l द्वितीय दिवस दो पाली में संगीतमय यज्ञ संपन्न होगा l तत्पश्चात प्रज्ञा पुराण में वर्णित यज्ञ की महिमा को विस्तार से बताया जाएगा l सायंकालीन बेला में भव्य दीपयज्ञ के साथ भंडारा प्रसादी का वितरण किया जाएगा l छुरा इकाई प्रमुख अशोक मिश्रा ने अंचलवासियों को अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर यज्ञ का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है l
माँ गायत्री शक्तिपीठ छुरा में 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 21 से
