पाटन।स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदेश के 5200 उप स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको ने अपनी मांगों के पूरा नही होने पर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया ।इसी के तहत दुर्ग जिले में भी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ स्वास्थ्य संयोजको ने भी प्रदर्शन किया विदित हो कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ के रूप में जाना जाता है जिनके द्वारा समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम का जमीनी स्तर क्रियान्वयन किया जाता है व ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करते है ,संघ के जिलाध्यक्ष पंकज राठौर ने बताया कि हमारा केडर अपनी एक सूत्रीय मांग 2800 ग्रेड पे के लिए कई सालों से संघर्षरत है जिसके लिए संघ द्वारा 47 दिनों तक ऐतिहासिक अनिश्चितकालीन आंदोलन पिछली भाजपा सरकार में किया गया था जिसमे दुर्ग जिले के सभी स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों को उस समय बर्खास्त कर दिया गया था उस समय कांग्रेस की सरकार ने हमारी मांग को पूरा करने के लिए हमारी मांग को अपने घोषणापत्र में सम्मिलित किया था लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार हमारी मांग को लेकर गंभीर नही दिख रही है जिसके कारण पूरे प्रदेश के कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर कार्य किया । पाटन ब्लॉक प्रवक्ता खेलेंद्र कुर्रे ने कहा कि शासन लगातार हमारी मांग की अनदेखी कर रही है जबकि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी ही कोविड महामारी के इस दौर में दिन रात कार्य कर रहे है लैब टेक्नीशियन न होते हुए भी कोविड प्रकरणों की सैंपलिंग व जांच कार्य कर रहे है कोरोना टीकाकरण अभियान में टीकाकरण की पूरी जिम्मेदारी व ऑनलाइन वेरिफिकेशन व एंट्री का भी पूरा कार्य का जिम्मा भी स्वास्थ्य संयोजको के कंधे पर ही है लेकिन सरकार हमारी एक सूत्रीय मांग को पूरा नही कर रही है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है व आने वाले समय मे अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की रणनीति भी बना रहे है साथ ही आगामी पूरे बजट सत्र के दौरान हमारी मांग को बजट सत्र में शामिल नही करने पर पूरे सत्र के दौरान कर्मचारी काली पट्टी लगाकर ही कार्य करेंगे । स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी बसंत साहू में बताया कि पाटन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी सेक्टर मुख्यालय में व कोविड टीकाकरण केंद्रों सेलूद,रानितराई,गाड़ाडीह,झीट, पाटन, भिलाई 3 में कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर कार्य किया जिसमे प्रमुख रूप से बिष्णु देवांगन,रिजवान अहमद,पदमा चेलम, चंद्रकांता साहू,विकास चंद्रवंशी,समरेश पटेरिया,चंद्रहास देशमुख,संजय रावनहत्थे
गीता रामटेके,अमरीका देशलहरे,संतोषी देवांगन,नीलकमल साहू,राकेश सार्वा, दीपक साहू,उषा जैन,भाग्यलक्ष्मी धुरंधर, चितरंजन सोनकर,गामेश साहू,नरेंद्र साहू,राकेश साहू राधेश्याम शांडिल्य, राजेन्द्र टन्डन,जगदीश साहू,अनुसुइया साहू,मुरली वर्मा, राकेश साहू, मिथलेश साहू,जयश्री धुरंधर संजय साहू ,दीपक वर्मा,आदि शामिल रहे।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदेश के 5200 उप स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको ने अपनी मांगों के पूरा नही होने पर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया
