पाटन— नगर में आज 20 फरवरी शनिवार का दिन भक्तिमय वातावरण बना हुआ है आज ही देवांगन समाज कर द्वारा माँ परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें देवांगन समाज के व्यवसाई अपना व्यवसाय बन्द कर आयोजन में हिस्सा ले रहे है तो नगर के न्यू सुभाष मनोरंजन क्लब के द्वारा दो दिवसीय विराट जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसका शुभारम्भ के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप एवं अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमन्त देवांगन ने किया श्री देवांगन ने अपने सम्बोधन में कहा कि जस गीत के आयोजन एक ऐसा माध्यम है जिससे हम से हम भक्ति के सागर में डूब जाते है मातृ शक्ति में प्रतिभा छुपी है उन्हें मौका मिलता है तो पुरुषों से भी आगे चली जाती है श्री देवांगन ने वर्तमान परिस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी पुरुषों के मन मे नारी के सम्मान में कमी आ रही है नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सुभाष क्लब के सदस्यों की आपस मे बहुत एकता है दशकों से यह समूह अनेक आयोजन करते आ रहा है श्री कश्यप ने क्लब के भवन एव मंच के लिये 50 लाख देने की घोषणा किया इस अवसर पर
भूपेंद्र कश्यप,हेमन्त देवांगन,विष्णु देवांगन,पुरुषोत्तम कश्यप,शकील खान,कैलाश देवांगन,मनीष देवांगन,सुनील सोनी,आभास दुबे,अर्पिता दुबे,तरुण बिजोर,सतीश देवांगन,संतोष मालवीय,वयानारायन देवांगन,बिसोहा देवांगन,लोकेश नायक ,लक्ष्मीबाई कोसरिया के अलावा मोहल्ले के निवासी उपस्थित रहे

