पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम पंचायत रानितराई के सरपंच निर्मल जैन ने आज अपने जन्म दिन रानीतराई में मनरेगा के मजदूरों के साथ केक काट कर एवं चॉकलेट खिलाकर जन्मदिन मनाया। सरपंच निर्मल जैन ने गांव के बुजुर्ग मजदूरों से आशीर्वाद लिया एवं उनके अपने प्यार दुलार के लिए सभी से आभार व्यक्त किया। साथ ही पंचायत के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारी गणों ने ग्राम पंचायत भवन में केक काट कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और साथ और सहयोग का भरोसा । मनरेगा के मजदूरों में पूनउ यादव, भोला वर्मा, नरेंद्र वर्मा,द्वारका निषाद, दौवा निर्मलकर ,प्रवीण ठाकुर ,संजू श्रीवास ,धर्मेंद्र पारदी,चंद्रहास चक्रधारी, मीना साहू, गुड्डी पारदी सहित सभी मजदूर उपस्थित थे।

