जागेत्री साहू ने अंतराष्ट्रीय चैम्पियनशीप में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया पाटन की मान

पाटन। इंडो-नेपाल अंतराष्ट्रीय चैम्पियनशीप 2021 का आयोजन 9 फरवरी से 11 फरवरी तक नेपाल के पोखरा में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में बॉक्सिंग,कराटे, क्रिकेट, हैंडबॉल,बॉलीबाल, बैटमिंटन,एथलेटिक्स,कबड्डी, बास्केटबॉल,रेसलिंग, स्केटिंग,जुडो, ताइक्वांडो,योगा,सहित अन्य खेल शामिल किए गए थे। प्रतियोगिता में भारत से 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य से 8 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शामिल हुए। सभी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।पाटन विकासखण्ड के ग्राम घुघुवा(क) की बहू जागेत्री साहू ने इंडो- नेपाल अंतराष्ट्रीय चैम्पियनशीप 2021 में उम्दा प्रर्दशन करते हुए 1 गोल्ड एवं 1 सिल्वर मेडल जीतकर पाटन क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

जागेत्री साहू ने news24carate.com को बतलाया कि नेपाल में आयोजित खेल में गोला फेंक में गोल्ड मेडल एवं चक्र फेंक में रजत पदक हासिल की। इससे पहले वे गुजरात के बड़ोदरा में आयोजित नेशनल स्पोर्ट में ट्रिपल जम्प में गोल्ड मेडल,लांग जम्प ,हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल। नेशनल मास्टर स्पोर्ट्स में डिस्क थ्रो में कांस्य पदक के अलावा विभिन्न खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करती हुई। अनेक स्पर्धाओं में विजेता होने का गौरव प्राप्त कर चुकी है। श्रीमती जागेत्री साहू केपीएस स्कूल उतई में स्पोर्ट टीचर के रूप में कार्यरत है।जागेत्री साहू के द्वारा अंतराष्ट्रीय चैम्पियनशीप में पदक हासिल करने पर साहू समाज के जिला अध्यक्ष राजेश साहू, कार्यकारी जिला अध्यक्ष यतीश साहू,तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू,नंदलाल साहू, खेमलाल साहू,गंगादीन साहू,किशन हिरवानी,श्रीमती अमृत साहू,डॉ सुरेश साहू, दिनेश साहू,रागिनी साहू,चंद्रिका साहू,हरिशंकर साहू, डुलेश्वर साहू,जयंती साहू, रोहित साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारियो ने बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना किये।

 

इन्होंने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सतीश मिश्रा प्रधान आरक्षक जिला कांकेर ने  शॉट पुट में गोल्ड मेडल,अरुण शर्मा आरक्षक बालोद ने शॉट पुट में कांस्य पदक,विजय बहादुर प्रधान आरक्षक 19 वीं वाहिनी जगदलपुर ने हैमर थ्रो में रजत पदक, के. पदमा महिला आरक्षक रायपुर ने शूटिंग एयर राइफल में रजत पदक,प्रमिला कुंजाम महिला आरक्षक रायपुर ने शूटिंग में गोल्ड मेडल, लक्ष्मी साहू ने महिला सैनिक जिला रायपुर ने   शूटिंग में  रजत पदक, महेंद्र कुमार लाल रेलवे बिलासपुर ने 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *