पाटन —प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान संचालित हो रहा है जिसमे कई अतिरिक्त योजनाओं का संचालन हो रहा है इसके अंतर्गत स्व सहायता समूह एवं स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग विभाग को मिल रहा है इसी तारतम्य में कायाकल्प ग्रामीण लोक कल्याण समिति पाटन ने कोरोना काल के विपरीत परिस्थिति में भो कायाकल्प समिति ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ दिया बच्चो को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के द्वितीय चरण में विभिन्न ग्रामों में निःशुल्क प्रोटीन पावडर बितरण कर एवम सुपोषण अभियान में गांव गांव में जागरूकता रैली निकाल कर आम जन को जागरूक करते हुए अपनी भागीदारी का निर्वहन किया जिसके एवज में महिला एवं बाल विकास विभाग पाटन का परियोजना अधिकारी सुमित गण्टेच ने कायाकल्प ग्रामीण लोक कल्याण समिति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं समिति के सदस्यों के मनोबल बढ़ाया इस अवसर समिति के अध्यक्ष वेद नारायण वर्मा,उपाध्यक्ष मंजू मिश्रा महेंद्र वर्मा,मंजू वर्मा उपस्थित रहे

