दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के सफल फ्लावर शो के कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा शहर के जनता के बीच शासन की गोधन योजना का मॉडल तैयार कर गौ माता के प्रति एक सदभाव संदेश प्रसारित किया गया । इस दौरान कार्यक्रम में दुर्ग के पुलगांव स्थित गौठान में जन्में दो बछड़ो को गोधन न्याय योजना के स्टाल में लाया गया था । गौठान का संचालन कर रही गायत्री धोटे के द्वारा उन वचनों को पालन पोषण किया जा रहा है महापौर ने उन दोनों बछड़ों को दुलार करते हुए हर संभव मदद करने की बात कही ।
बिन मां के बछड़ो को महापौर ने किया दुलार, कहा हर संभव करेंगे मदद
