पाटन। विकासखण्ड के ग्राम ढौर में आयोजित दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का समापन समारोह आज 15 फरवरी को शाम 6 बजे से आयोजित की गई है। समापन समारोह एव मंडाई मिलन समारोह के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल, अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा विशेष अतिथि ओएसडी आशीष वर्मा, सेलूद सोसायटी अध्यक्ष जवाहर वर्मा,जोन प्रभारी अश्वनी साहू ,जनपद सदस्य त्रिवेणी बंजारे, सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड़ होंगे।रात्रि में छत्तीसगढ़ी नाचा जीवन ज्योति नाचा पार्टी जिर्राटोला अम्बागढ़ चौकी राजनादगांव की रंगारंग प्रस्तुति होगी।
ढौर में मानस गान प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण एवं मंडाई मेला में शामिल होंगे मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल
