मटंग में दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता शुभारम्भ,दुर्ग सांसद के छोटे भाई संजय बघेल सहित अन्य अतिथि हुए शामिल

पाटन। मटंग ग्राम में दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल के अनुज भ्राता संजय बघेल के आतिथ्य में शुभांरभ किया गया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षालोकमनी चंद्राकर,विशेष अतिथि के रूप में मोनू मोरजध्वज साहू,भाजपा पाटन मण्डल के अध्यक्ष खेमलाल साहू,लोकमनी चंद्राकरऔर बाबा वर्मा की आतिथ्य में शुभारम्भ किया गया।

मटंग में दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता की शुरुआत ग्राम संत घनश्याम पटेल के अगुवाई में कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण कर किया गया। तत्पश्चात क्षेत्र के जनपद सदस्य खिलेश यादव और ग्राम पंचायत मटंग के सरपंच श्रीमती डिगेश्वरी रमेश वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ किया और संतो के श्री मुख से कथा वाचन किया गया !
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि संजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा की प्रभु श्री रामचंद्र और लक्ष्मण जी की जीवन शैली में आध्यात्मिक और भातृ प्रेम का परिचय देता है।श्री बघेल ने राजा मनु और सतरूपा की कथा को भी जनमानस को बताया। आभार प्रदर्शन डुलेश्वर साहू ने किया।

मौके पर प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष रमेश वर्मा, खेमलाल निर्मल, हितेश वर्मा, दादू वर्मा, राहुल साहू,खेमराज, मनोज साहू, अमित हिरवानी,धर्मेंद्र बंछोर,पोशुराम निर्मल,डुलेश्वर साहू सहित ग्रामीण उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *