दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा


कांकेर।दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन एवं तीन काले कानून के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर (ग्रामीण) अध्यक्ष,रोमनाथ जैन के नेतृत्व में 14 फरवरी को प्रथम चरण की पदयात्रा एवं 17 फरवरी को द्वितीय चरण की पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा! जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव छ. ग. शासन मा.शिशुपाल शोरी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर( ग्रामीण) पदयात्रा प्रभारी विजय ठाकुर एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जनक नंदन कश्यप मौजूद रहेंगे ! ब्लॉक अध्यक्ष जैन ने बताया पदयात्रा 14 फरवरी को 11ः00 बजे प्रारंभ होकर ग्राम कोदागांव , 12ः00 बजे पोटगांव, 2ः00 बजे अंडी , 3ः00 बजे केवटीनटोला, 4ः00 बजे तालाकुर्रा पहुंचेगी पदयात्रा का समापन ग्राम कोकानपुर में शाम 5रू00 बजे किया जाएगा ।
इसी तरह द्वितीय चरण में 17 फरवरी को पदयात्रा प्रारंभ 11ः00 बजे अंजनी , 12ः00 बजे पुसावंड, 1ः00 बजे पुसवाड़ा , 3ः00 बजे पटौद, 4ः00 बजे बेवरती पहुंचेगी व पदयात्रा का समापन ग्राम दसपुर में शाम 5ः00 बजे किया जाएगा, पद यात्रा को सफल बनाने हेतु जैन ने कांग्रेस के जोन, सेक्टर ,बूथ प्रभारी ,कार्यकर्ता, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व किसान भाईयों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *