विकास खंड स्तरीय विशेष आवश्यकता वाले छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जनों का आकलन शिविर का आयोजन

पाटन। विकासखंड स्त्रोत केंद्र पाटन में विकास खंड स्तरीय विशेष आवश्यकता वाले ( सीडब्ल्यूएसएन) छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जनों का आकलन शिविर का आयोजन समग्र शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से किया गया l
उक्त शिविर में आशीष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन ,श्री सुरेश निषाद सदस्य जनपद पंचायत पाटन दिनेश साहू सदस्य जनपद पंचायत पाटन, की उपस्थिति रही एवं सुरेंद्र पांडे जिला मिशन समन्वयक दुर्ग , आई के रामटेके (एपीसी) दुर्ग तथा शिक्षा विभाग से टी.आर.जगदल्ले विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाटन, संतोष कुमार महिलांगे बीआरपी पाटन तथा समाज कल्याण विभाग से श्रीमति भूमिका गोपाल जनपद पंचायत पाटन की उपस्थिति रही l
उक्त शिविर में 61 छात्र-छात्राओं तथा 55 ग्रामीण जनों सहित कुल 111 दिव्यांग जनों तथा उनके अभिभावकों की उपस्थिति रही l दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों तथा ग्रामीण जनो के लिए स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था समग्र शिक्षा विभाग दुर्ग के द्वारा किया गया l
आकलन शिविर में डॉ बी कठौतिया पीएससी झीट, डॉ तरुण कटरे पी जी एम ओ , डॉ अल्पना अग्रवाल नेत्र रोग जिला चिकित्सालय दुर्ग, डॉक्टर अंकुर तिवारी जिला चिकित्सालय दुर्ग, बलराम श्रीवास्तव PHC बटरेल,श्री उत्तम चंद्रवंशी फिजियोथैरेपिस्ट समग्र शिक्षा दुर्ग, कुमारी प्रियंका सिंह स्पीच थैरेपिस्ट समग्र शिक्षा दुर्ग एवं नर्स, फार्मेसिस्ट के द्वारा अस्थि रोग, नेत्र रोग ,शिशु रोग, मानसिक मंदता आदि रोगों की गहनता से जांच की गई l
उक्त आयोजन शिविर का संचालन घनश्याम साहू बीआरपी सीडब्ल्यूएसएन पाटन के द्वारा किया गया तथा दिलीप कुमार दास लेखापाल जितेंद्र कुमार कश्यप सहायक शिक्षक, मनोज कुमार कौशिक सहायक शिक्षक , कमल कांत देवांगन सहायक शिक्षक, राम रतन धीवर, शत्रुघन लाल ठाकुर, अखिल कुमार ठाकुर,इत्यादि कर्मचारियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *