भिलाई। आगामी 11 मार्च को महाशिवरात्रि के महापर्व पर भिलाई में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध बाबा भोलेनाथ की बारात की तैयारियां युद्ध स्तर पर बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति द्वारा यह आयोजन का 13वां वर्ष है। इस आयोजन के संबंध में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने news24carate से विशेष बातचीत की। जिसमें उन्होंने बाबा की बारात की शुरुआत से लेकर अपने इस वर्ष के आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृृत जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि बाबा भोले की बारात भिलाई दुर्ग ही नहीं छत्तीसगढ़ बाबाधाम की बारात और बाबाधाम की बारात में जाते थे और बाबाधाम के बाद काशी विश्वनाथ, बनारस के अलावा महाकाल उज्जैन में बारात में जाते थे जाते और सम्मिलित होते थे तो एक दिन मन के अंदर ख्याल आया कि बाबा की बारात हमारे छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं, हमारा छत्तीसगढ़ क्यों अछूता रहें आखिर हम भी तो बाबा के भक्त हैं, बाबा के सेवक हैं बाबा के अनुयायी हैं। बाबा की भक्ति से शक्ति का संचार हो और शिवशक्ति के मिलाप स्वरुप यहां भी बाबा की बारात काल्पनीक हो और बाबा की बारात और विवाह की लोगों को जानकारी मिले। एक टीम के साथ बैठक की और संकल्प लिया कि बाबा की बारात को छत्तीसगढ़ के भिलाई में खुर्सीपार से बारात निकालेंगे चूकि आस्था गांव में ज्यादा होती है। इसलिए हम लोगों ने हथखोज के इंदिरा नगर गांव से बाबा की बारात निकालेंगे और आज एक-एक वर्ष करते-करते 12 वर्ष हो गए बाबा की बारात निकालते हुए और हम आज 13वां वर्ष है बाबा की बारात निकालने का। बाबा की बारात के प्रति आज छत्तीसगढ़ के लोगों में एक उत्सुकता देखने को मिलती है।
श्री सिंह ने बताया कि बाबा की बारात में इस साल हमने आंध्रप्रदेश के कोया नृत्य के साथ में 4 बड़ी-बड़ी झांकियां हमने आंध्रप्रदेश से इसके अलावा हमने उड़ीसा से 17-17 फीट की तीन बड़ी झाकियां, यूपी के गोरखपुर से तीन अखाड़े की टीम बुलवाई है साथ में पंजाब का भांगड़ा होगा। पंजाब से पूरी 40 लोगों की टीम आएगी। 17-17 फीट की 15 झाकियां रहेंगी जो कि शिव विवाह होते हुए दिखेगा। राम दरबार दिखेगा, नागफास का दृश्य होगा। इसके अलावा कृष्ण लीला आपको देखने को मिलेगी। बाबा की बारात में भूत-पिशाच गण के अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 101 झाकियां की है। एक झांकी में 40 लोग हैं करीब 4 हजार लोग आपको राम-रावण, भूत-पिशाच, राक्षस बने दिखेंगे जो कि एक मनमोहक दृश्य होगा। बाबा की बारात में लोगों को आमंत्रित करने के लिए 21 हजार कार्ड हर मार्केट , हर घर, हर गणमान्य व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा कि हमारे बाबा की बारात में कामाख्या (असम), उज्जैन महाकाल से बाबा आते हैं। उसके अलावा हम यहां काशी विश्वनाथ, के साधु संत भी आते हैं। इलाहाबाद से आघा-अखाड़़ा की 51 लोगों की टीम आएगी। ये लोग अभी कुंभ में हैं लेकिन इन्होंने आश्वासन दिया है कि हम इस बार बाबा की बारात में शामिल होने भिलाई आएंगे। इस बार हमने हाथी-घोड़ा और खच्चर, बड़े-बड़े डॉग, साथ में नंदी बाबा भी इस बार देखने को मिलेंगे। दुर्ग जिले के आसपास के सभी गांवों में होर्डिंग्स, बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बाबा की बारात में लोगों की इतनी आस्था है कि सभी व्यवसायी 3 बजे से ही अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर देते हैं और अपने परिवार सहित बाबा की बारात देखने पहुंचते हैं।
छत्तीसगढ़ में छोटी-छोटी शक्तियां मिलाकर महाशक्ति स्वरुप महाकाल की ताकत खड़े हो रही है। देवो के देव महादेव की ताकत खड़ी हो रही है। मेरा ऐसा मानना है कि हर दुख हर संकट हर तकलीफ को अगर कोई हरने वाला है तो वो हर-हर महादेव हैं। साल में 365 दिन होते हैं और 364 दिन हम काम करें और एक दिन बाबा की बारात में शामिल हों और महाभंडारे का आप आनंद लीजिए। बाबा का ध्यान करके हम बाबा की बारात में सम्मिलित हों इस भाव के साथ हम लोगों से निवेदन करते हैं, गांव-गांव में बैठक करते हैं। बाबा की मर्जी के बिना तो एक पत्ता भी नहीं हिलता दया सिंह और उनकी टीम 27 हजार 838 लोग सदस्य हैं दुर्ग जिले में यह सब बाबा के ही विशेष आशीर्वाद से संभव हो पाया है। 12 साल पूर्व जब बाबा की बारात की शुरुआत हुई तो कुछ लोग ही जुड़े थे और धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता गया और लोग जुड़ते गए। मैं सभी माताओं-बहनों, बड़े-बुजुर्गो, युवाओं से निवेदन करता हूं कि बाबा की बारात में सम्मिलित हों।
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति धार्मिक के अलावा सामाजिक कार्य भी करती है। हमारी टीम समय-समय पर गरीबों को खाना खिलाना, कंबल बंटवाना, बल्ड डोनेशन करवाना। इसके अलावा हम गर्मी के दिनों में मच्छरदानी का वितरण करवाते हैं। गरीब परिवार की बेटियों के विवाह में इच्छानुसार हमारी टीम वहां भी सहयोग करती है। कोरोना महामारी काल में हमने स्वास्थ्य कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ उनका सम्मान भी किया। सफाई कर्मचार्रियों को 15-15 दिन के राशन एवं जरुरत की सामाग्री एवं नगद वितरित किए। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दूध पैकेट का वितरण किया। 21 फरवरी को बोल बम समिति के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है जिसमें हजारों कार्यकर्ता हमारी माताएं-बहने शामिल होंगी। एक संगीत संध्या का आयोजन भी समिति द्वारा किया जाएगा। मनोज एंड पार्टी के द्वारा यह प्रस्तुति दी जाएगी। दुर्ग-भिलाई के सभी मंदिरों में भी हमने बाबा की बारात में शामिल होने के लिए कार्ड का वितरण किया है।
11 मार्च को महाशिवरात्रि महापर्व पर आयोजित होने वाले बाबा भोलेनाथ की बारात की तैयारियां युद्ध स्तर पर
