दुर्ग पुलिस की पहल जियो खुलकर अभियान के तहत पाटन से प्रारंभ किया गया विशेष पखवाड़ा अभियान

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी किया गया है हेल्पलाइन न. 7879343606

पाटन। दुर्ग पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे जियो खुलकर नशा मुक्ति अभियान के तहत 10 फरवरी 2021 से विशेष पखवाड़े का शुभारंभ पाटन क्षेत्र से किया गया। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के सुपुत्र चैतन्य बघेल एवं विशेष कर्तव्य स्थल अधिकारी छत्तीसगढ़ शासन आशीष वर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जनपद अध्यक्ष रामबाई सिंहा उपस्थित थे।
यह अभियान दुर्ग पुलिस के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि नशे के खिलाफ कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं को एक मंच में एकजुट कर यह अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान में दुर्ग पुलिस के साथ साथ समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठन जैसे कल्याणी संस्था, ब्रह्माकुमारीज, गायत्री परिवार जैसी संस्था जुड़ी हुई है।

15 दिन के इस विशेष पखवाड़े के तहत दुर्ग जिले के विभिन्न ऐसे स्थानों की पहचान कर जहां नशे की समस्या सर्वाधिक है वहां पर प्रतिदिन जियो खुलकर की टीम के द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी जहां नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और कैसे नशा छोड़ा जा सकता है इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
दुर्ग पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही तो कर ही रही है साथ ही अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए भी नशे के आदि व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें नशा छोड़ने हेतु पुनर्वास केंद्र में भर्ती करा रही है।

कार्यक्रम में जियो खुलकर टीम द्वारा पाटन में उपस्थित जनता को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। वहां उपस्थित आध्यात्मिक संस्थाओं जैसे ब्रह्म कुमारी और गायत्री परिवार, आनंद मार्ग के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि कैसे अध्यात्मिक तरीके से नशे के आदी व्यक्ति को नशा मुक्ति की ओर ले जाया जा सकता है। साथ ही भिलाई से जुड़े इप्टा के राजेश श्रीवास्तव और उनकी टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया गया
दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा बताया गया कि कैसे नशे के कारण व्यक्ति घिनौने से अति घिनौने अपराध को अंजाम दे रहा है। कोई भी सामाजिक व्यक्ति ऐसा कर सकता है, इसकी कल्पना भी नही की जा सकती। सी एस पी विवेक शुक्ला ने जियो खुलकर अभियान कैसे कार्य करता है इसके बारे में विस्तार से बताया दुर्ग शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित झा द्वारा अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु धन्यवाद दिया गया।

वहाँ उपस्थित जनता के द्वारा शपथ ली गयी कि वे नशे से दूर रहेंगे एवम साथ ही अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे ट्रैफिक dsp गुरजीत सिंह पाटन तहसीलदार अनुभव शर्मा पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी, रानीतराई थाना प्रभारी प्रभा राव,समाज कल्याण विभाग से डीडी ठाकुर कल्याणी संस्था से अजय कल्याणी, ब्रह्मकुमारीज से बेनी भाई, आनंद मार्ग से आचार्य जी गायत्री परिवार से सावजी,जनपद सदस्य रूपचंद साहू, हेमंत देवांगन,मेहत्तर वर्मा एवम थाना स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *