पाटन।विकासखण्ड के ग्राम सेलूद में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से त्रि दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन 7 फरवरी से 9 तक किया गया। त्रि दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का समापन,पुरुस्कार वितरण एवं मंडाई मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को हुआ।
समापन समारोह के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, विशेष अतिथि जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा, जनपद सदस्य रूपचंद साहू, सरपंच श्रीमती खेमिन साहू, जनपद सदस्य बबलू मार्कण्डेय सहित अन्य थे।
मुख्यअतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीरामचन्द्र जी का जीवन चरित्र हम सभी को माता पिता के आज्ञा का पालन करना, निज धर्म पर चलना, शुभ आचरण करना, सिखाती है। प्रभु श्रीराम जी की जीवन हम सभी मानव जाति के लिए प्रेरणादायक है और युगों-युगों तक उनका जीवन मानव समाज को प्रेरणा देता रहेगा। प्रदेश सरकार भी छत्तीसगढ़ राज्य को रामराज्य की तरह स्थापित करने की कल्पना को साकार कर रही है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा छत्तीसगढ़ में मंडाई की परंपरा है। साथ ही गाँव-गाँव मे रामकथा आयोजित की जाती है। आयोजन का उद्देश तब सफल होगा जब हम सभी अपने जीवन मे श्रीराम जी की चरित्रों को उतार कर उनके अनुशरण करें । रामचरित मानस में जिस प्रकार राम, लक्ष्मण ,भरत और शत्रुहन के बीच आपसी भाईचारा और एकता थी उसी तरह सभी गावों में आपसी भाईचारा का वातावरण स्थापित होना चाहिए।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा ने कहा श्रीरामचंद्र जी धरती पर अवतार लेकर असुरों का संहार करने मनुष्य रूप धारण कर कई लीला किये। उन्होंने मानव कल्याण के लिये पापियों का नाश कर सत्य की विजय पताका लहराई।
स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष अशोक साहू ने दिया। मंच संचालन अनिल बनपेला ने किया। आयोजन समिति द्वारा समस्त अतिथियों एवं निर्णायकों का शाल श्रीफल एव प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
त्रिदिवसीय मानस गान प्रतियोगता में पुरुष वर्ग में प्रथम जय जगत आजाद मानस परिवार आलेखुटा(अभनपुर),द्वितीय श्री कृष्ण मानस मंडली बावनलाख बेमेतरा,तृतीय श्री कृष्ण मानस मंडली बागतराई धमतरी, चतुर्थ स्नेहदीप बालक मानस मंडली खिसोरा राजिम, पंचम ज्ञान गंगा मानस परिवार गनियारी रही।
महिला वर्ग में प्रथम मंगल माधुर्य सम्पूर्ण बालिका मानस मंडली गुरामी,द्वितीय जय माँ शारदा महिला मानस मंडली डोटोपार, तृतीय जय माँ विंध्यवासिनी महिला मानस मंडली गोकुलपुर धमतरी चतुर्थ तन्मय बालिका मानस मण्डली भरदाकला अर्जुन्दा की मानस मंडली रही।
मौके पर प्रमुख रूप से जवाहर वर्मा, अशोक यादव,संजय यदु,भागवत बंछोर,कृष्ण कुमार साहू,संजय यादव,दिलीप बंछोर, रमेश देवांगन,शंभू दयाल बंछोर, सुरेंद्र बंछोर,सुभाष बंछोर, संजय यादव, रमेश कश्यप, चंचल यादव, तारेंद्र बंछोर, चिंटू टिकरिहा, मन्नू यदु, शुभम साहू,सहित अन्य उपस्थित थे।
प्रभु श्रीराम का जीवन युगों-युगों तक मानव समाज को प्रेरणा देता रहेगा-आशीष वर्मा
